वेनिस के ऐतिहासिक भवन में रूमानी होटल
वेनिस के सबसे अधिक वास्तविक व सचेतन भाग में, ऐसा स्थान जो एक ही समय में ऐतिहासिक व नीरव है, होटल जोर्जोने एक 4 सितारा रूमानी होटल है, जो पोन्ते दि रियाल्तो व पियाज़्ज़ा सान मार्को से कुछ ही पैदल दूरी पर है, जहाँ वेनिस के इतिहास, परंपरा व अतिथि सत्कार के आकर्षण को उस परिवार द्वारा सुनिश्चित किया जाता है जो सदैव होटल का स्वामी रहा है।
वेनिस में आपका घर
अपने अतिथियों के लिए वेनिस में उनका घर समान होने के उद्देश्य से हमारे अतिथियों की संतुष्टि तथा उनकी आवश्यकताओं की ओर ध्यान।
यह हमारे अतिथि सत्कार का सिद्धांत है।
विशिष्ठ तथा अविस्मरणीय स्थान व वातावरण
केवल अतिथियों के उपयोग हेतु बहु इंद्रिय अनुभूति दायक ताल युक्त प्राचीन आँगन, विश्राम करने व सजीवता पुणः प्राप्त करने का स्थान है। सुंदर अच्छे मौसम में, मनमोहक स्वादिष्ट नाश्ता करने अथवा मोमबत्ती के प्रकाश में अविस्मरणीय सांझ के लिए आदर्श स्थान।
सौहार्दपूर्ण व पेशेवर स्वागत सत्कार
होटल की 4 सितारा सेवाओं के साथ-साथ विशेषज्ञ बहुभाषी कर्मचारी द्वारा स्वागत सत्कार भी है, वे हमेशा खुशी से आपको वेनिस के आश्चर्यों की सूचना देने, पर्यटन भ्रमण व गाईड़ सहित स्मारक आदि देखने हेतु आरक्षण करने, परंपरागत अथवा वैकल्पिक भ्रमण के सुझाव देने व नगर के कमतर जाने हुए स्थानों को देखने का तरीका बताने के लिए तत्पर हैं।
वेनिस की अल्ताना बालकोनियाँ
अल्ताना, वेनिस की एक विशिष्टता है, छतों पर टिके लकडियों के फट्टों के खोल। धरती से अलग एक स्थान व एक विशेष जगह। यह पूर्ण रूप से एक बालकोनी नहीं है, अल्ताना को धूप, वायु और शून्यता के ले बनाया गया है।
परंपराओं पर आधारित इतिहास
सबसे पहले मिठाईयों के गोदाम से एक भोजनालय में परिवर्तन, व अंततः 4 सितारा ऐतिहासिक भव्य राजसी निवास बन जाना।
होटल जॉर्जोने में वास करने का अर्थ है सदियों से चली आ रही वेनिस की एक कहानी में भाग लेना।
वेनिस के ठीक बीच में
वेनिस द्वीप पर पियाज़्ज़ा सान मार्को व पोन्ते दि रियाल्तो के समीप होटल जॉर्जोने की स्थिति अत्यंत सामरिक महत्त्व की है, व इस के कारण सार्वजनिक परिवहन सेवाओं द्वारा यात्रा करना बहुत ही सुविधाजनक है।
होटल से 300 मीटर की दूरी पर द्वीप के सभी परिवहन मार्गों के लिए लाइन 1 कनाल ग्रांदे पर वापोरेत्तो (सार्वजनिक नाव) पड़ाव “का दि औरो” से उपलब्ध है। ऐसे ही होटल जॉर्जोने से 300 मीटर की दूरी पर वापोरेत्तो पड़ाव “फॊन्दामॆन्ता नुओवे” से वेनिस के कच्छ के द्वीपों, मुरानो, बुरानो, तोर्चेल्लो व लिदो के लिए सभी परिवहन मार्ग तथा वेनिस मार्को पोलो हवाईअड्डा से जोड़ने वाली सर्विस्यो आलिलगुना उपलब्ध हैं।
साँता लुचिया रेलगाड़ी स्टेशन तक 15 मिनट पैदल चल कर पहुँचा जा सकता है।
पियाज़्ज़ा सान मार्को
होटल जोर्जोने से पियाज़्ज़ा सान मार्को तक आप 10 मिनट में गली कूचे अथवा काल्ली व कम्पियेल्ली - जहाँ रमणीय व स्थानीय दोनो ही प्रकार की ख़रीददारी करने हेतु अनेक दुकाने व बुटीक खुलते हैं - के बीच से आनंदपूर्वक टहलते हुए पहुँच सकते हैं।
हमेशा से ही आस्था का केन्द्र व, बीते समय में तो, सेरेनिस्सिमा (प्राचीन वेनिस गणराज्य) की शक्ति का प्रतीक रह चुका, पियाज़्ज़ा सान मार्को सदा ही रोमांच पैदा करता है।
प्रोकुरतिए के गलियारों के बीच स्थित बसिलिका दि सान मार्को (गिरिजाघर), और पलाज़्ज़ो दुकाले व लिब्रेरिया मार्चाना के बीच में अद्भुत पृष्ठभूमि की तरह बचिनो सान मार्को, संसार में अद्वितीय नज़ारे हैं।
पोन्ते दि रियाल्तो
होटल से, 5 मिनट चल कर, पोन्ते दि रियाल्तो पहुँचा जा सकता है, यह वेनिस का अत्यंत सचेतन व्यावसायिक केन्द्र है, इस की चाप या तोरण में, सुनारों की व सुविनियर की ठेठ दुकाने हैं तथा छोर पर फल व सब्ज़ी और मछली के रँगबिरँगे बाज़ार हैं।
सेस्तियेरे कान्नारेजो
सेस्तियेरे कान्नारेजो का यह नाम इस लिए है क्योंकि यह कनाल रेजो पर है, यह नहर का अंतिम भाग है जो कि कनाल ग्रांदे को बचिनो सान मार्को व लगुना (कच्छ) से जोड़ता है।
होटल जॉर्जोने शहर की कला व उस के इतिहास के कुछ अतुल्य उदाहरणों के समीप है, यह कुछ कम जाने पहचाने तो हैं, किन्तु आकर्षण व रोमांच से भरपूर हैं – का वॆन्द्रामिन कलेर्जी में स्थित वेनिस कसीनॉ वेनिस की 15वीं सदी की सबसे अधिक सुंदर सार्वजनिक वास्तुकला है, यहाँ इसके निवासी विख्यात जर्मन संगीतकार वैगनर (मृत्यु 1883, वेनिस) के नाम से वैगनर सँग्रहालय भी स्थित है; किएज़ा दि सांता मरिया दॆइ मिराकोलि, पुनर्जागरण काल में बनाया गया बहुरंगी संगमरमर का अति सुंदर उदाहरण; किएज़ा दॆइ जेसुइस्ति (गिरजाघर), जहाँ तिस्यानो और याकोपो तिन्तोरेत्तो की कृतियाँ हैं, व जिस के धार्मिक संप्रदाय से पोप फ्रांसिस जुड़े हैं; 5 यहूदी उपासनागृहों व एक यहूदी सँग्रहालय वाली यूरोप की सबसे पुरानी यहूदी बस्ती; का दी ओरो, कनाल ग्रांदे पर सबसे सुंदर महलों में से एक; और होटल से सटा हुआ किएज़ा दॆइ सांति अपोस्तोलि (गिरजाघर), जहाँ गियामबतिस्ता तिएपोलो और सेबसत्यानो सांति की कृतियाँ हैं।
पलाज़्ज़ो दुकाले
दसवीं सदी का गॉथिक शैली में बना अत्यंत अलंकृत राजसी भवन, प्राचीन काल में दॉजे (वेनिस गणराज्य का सर्वोच्च राजप्रमुख) का दरबार व वेनिस की न्यायपीठ का कार्यालय। अब सार्वजनिक सँग्रहालय स्थित है जहाँ दॉजे के कक्षों, शस्त्रागार व कारागार की प्रदर्शनी व पर्यटन भ्रमण होता है।
कोर्रेर सँग्रहालय
सान मार्को के सेस्तियेरे में स्थित, यह वेनिस के सबसे मुख्य व प्रतिनिधि सँग्रहालयों में से एक है। यहाँ अनेक विभागों में व विविध सँग्रहों द्वारा वेनिस शहर की कला व संस्कृति देखी जा सकती है।